सीहोर , मई 10 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी में नहाने गए एक युवक के डूब जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देर रात तक प्रशासन द्वारा तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का शव नहीं मिल सका।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल के मंडीदीप क्षेत्र के छह युवक रविवार को नर्मदा नदी में नहाने के लिए बुधनी पहुंचे थे। सभी युवक बुधनी ब्रिज के नीचे नदी में नहा रहे थे, तभी दो युवक गहरे पानी में चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों और साथियों की मदद से संदीप नामक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कैलाश पुत्र सूरज (18) तेज बहाव में बह गया और नदी में डूब गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित