पटना, अप्रैल 16 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार, लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपने को साकार कर रहे हैं।

श्री चौधरी ने आज आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. प्रभावती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।उन्होंने इस दौरान महिला चरखा समिति का निरीक्षण किया।

श्री चौधरी ने निरीक्षण के दौरान जयप्रकाश अध्ययन एवं शोध केंद्र, प्रभावती-स्मृति कक्ष, शयन कक्ष, सम्पूर्ण क्रांति सभागार का जायजा लिया। उन्होंने महिला चरखा समिति के फोटो गैलरी कक्ष में जयप्रकाश नारायण के प्रारंभिक जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन एवं 1974 के जे.पी आंदोलन (सम्पूर्ण क्रांति) से संबंधित लगाई गई तस्वीरों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व.जयप्रकाश नारायण की धर्मपत्नी एवं महिला चरखा समिति की संस्थापिका स्व. प्रभावती देवी के जीवन से जुड़ी फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

श्री चौधरी महिला चरखा समिति से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार साकार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित