नरसिंहपुर , अप्रैल 2 -- मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कामती गांव में एक अनियंत्रित डम्पर सड़क किनारे बने घर में घुस गया, जिससे एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में भोजराज कौरव (50) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घर में मौजूद अन्य चार सदस्य घायल हो गए, जिनमें एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर समाप्त कराया। घायलों का उपचार गाडरवारा के अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डम्पर चालक नशे की हालत में था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित