नयी दिल्ली , अक्टूबर 18 -- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत ट्रेन परिचालन के तीन वर्ष पूरे होने पर रविवार को 'नमो भारत दिवस 2026' मनाया।
कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
श्री खट्टर ने कहा कि नमो भारत केवल एक नाम नहीं, बल्कि राष्ट्र को प्राथमिकता देने की भावना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2023 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इस 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर अब तक 4.5 करोड़ से अधिक यात्री यात्राएं दर्ज की गई हैं। एनसीआरटीसी के अनुसार, नमो भारत प्रतिदिन 1.1 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा दे रही है। हाल ही में एक दिन में लगभग 1.68 लाख यात्रियों ने सफर किया। 22 फरवरी 2026 को पूरा कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो राष्ट्र को समर्पित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित