कोलंबो , अक्टूबर 08 -- अफगानिस्तान के मुख्य कोच रिचर्ड पायबस का मानना है कि मोहम्मद नबी के पास अभी भी खेल के छोटे प्रारुप में अपने देश के लिए योगदान देने की क्षमता है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए नबी को टीम से बाहर कर दिया गया था और कई लोगों को लगा कि शायद इस अनुभवी खिलाड़ी का करियर अब खत्म हो गया है, लेकिन पायबस की राय इससे अलग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित