भरतपुर , सितम्बर 30 -- राजस्थान के धौलपुर में बुधवार को पितरों को तर्पण करने के दौरान चंबल नदी में डूबे एक बुजुर्ग की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घण्टाघर निवासी 59 वर्षीय पटवारी मोहनलाल गुप्ता आज ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। सुबह श्री गुप्ता अपने बेटे चित्रांश गुप्ता के साथ चंबल नदी पर तर्पण की क्रियाकर्म कर रहे थे । उसी दौरान नदी किनारे उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गये। इसी दौरान मगरमच्छ उनको पानी में खींचकर ले गया।
हादसे के बाद सागरपाड़ा चौकी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा दल को मौके पर बुला लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित