सुपौल , जुलाई 16 -- बिहार के सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र में सुरसर नदी में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि घीवहा पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी रविशंकर कुमार (13) बुधवार को अपने दादा खट्टर यादव के साथ मवेशी चराने सुरसर नदी के समीप गया था। इसी दौरान नदी में कुछ बच्चों को नहाते देख वह भी नहाने लगा। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को खोज अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित