देवरिया, जून 07 -- उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया जिले के अपने पैतृक गांव पकहां में रविवार को खनुआ नदी की सफाई अभियान को चलाते हुए कहा कि जल ही जीवन है।
कृषि मंत्री श्री शाही केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अपने पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के पकहां गांव में खनुवा नदी पर एक स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नदियाँ केवल जलधारा नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, कृषि और जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जल है,तो जीवन है। उन्होंने कहा कि खनुवा नदी क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत है और यह भूजल स्तर को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्वच्छ एवं अविरल नदियाँ ही स्वस्थ समाज, समृद्ध खेती और संतुलित पर्यावरण की आधारशिला होती हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के सेवा ही संगठन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास जनस्वास्थ्य के प्रति सरकार का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नदियाँ केवल जलधारा नहीं हैं, बल्कि संस्कृति, कृषि और जीवन की आधारशिला होती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित