नयी दिल्ली , जुलाई 20 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

कॉकरोच पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए कहा, "दो घंटे से ज़्यादा इंतज़ार करने के बाद, आशुतोष रांका और मैंने जे.पी. नड्डा जी से उनके घर पर 10 मिनट के लिए मुलाक़ात की। हमने अपनी मांगों वाला एक लिखित पत्र उन्हें सौंपा है और उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि वे इस बीच आंतरिक स्तर पर बातचीत करेंगे। हम अभी उसी प्रक्रिया में हैं।"उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कथित परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा सुधारों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने सीजेपी से बातचीत शुरू करने की बात कही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित