पुडुचेरी , मई 11 -- पुडुचेरी में श्री एएमएच नजीम को सोमवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) विधायक दल का नेता चुना गया। श्री नजीम 9 अप्रैल को हुए चुनावों में कराईकल (दक्षिण) सीट से चुने गये हैं।

द्रमुक की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि श्री नजीम को नये चुने गये विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया, जिसकी अध्यक्षता द्रमुक के चुनाव प्रभारी और पार्टी प्रचार सचिव एस जगतराचकन ने की। श्री जगतराचकन वर्तमान में लोकसभा सांसद भी हैं और अध्यक्षता द्रमुक के राज्य संयोजक आर शिवा ने की। श्री सेंथिल कुमार को उप नेता और सेंथिल गौंडर को पार्टी व्हिप चुना गया, जबकि कार्तिकेयन को सचिव और विग्नेश कन्नन को कोषाध्यक्ष चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित