बाराबंकी , सितंबर 13 -- त्तर प्रदेश में गोंडा के विनोद कुमार साहनी की हत्या के मामले को लेकर सियासत गर्म है। रविवार को परिजनों से मिलने जा रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में पुलिस ने रोक लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसारथानारामनगरअंतर्गतबाराबंकी-बहराइच हाईवे पर पुलिस ने काफिले को रोककर चंद्रशेखर आजाद को बुढ़वल गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुएभीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को गेस्ट हाउस पहुंचा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित