कोटा , सितम्बर 21 -- राजस्थान में कोटा जिले की सुल्तानपुर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अनिता मेघवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार अनिता मेघवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश को एक मत से पराजित किया। अनिता मेघवाल को 13 और कांग्रेस के मुकेश को 12 मत मिले।

नगर पालिका सुल्तानपुर में भाजपा के 13, कांग्रेस के 11 और एक निर्दलीय पार्षद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित