जयपुर , सितंबर 18 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले की आसींद नगरपालिका के चार निर्दलीय पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इन पार्षदों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पार्षदों ने पार्टी की रीति नीति और केंद्र से लेकर प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताते हुए विधायक जब्बर सिंह सांखला के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में शामिल होने वाले निर्दलीय पार्षदों में वार्ड संख्या आठ से लोकेश, वार्ड संख्या 12 से सावरमल कुमावत, वार्ड संख्या 22 से ग्यारसी भील और वार्ड संख्या 23 से प्रकाश कुमावत ने सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को अपना समर्थन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित