शिवपुरी , अगस्त 01 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की नगर परिषद कोलारस से बीती रात अज्ञात चोर कचरा गाड़ी चोरी कर ले गए। पुलिस सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।
नगर परिषद कोलारस की ओर से कचरा गाड़ी चोरी होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार रात के समय कुछ स्थानों पर इस गाड़ी को जाते हुए देखे जाने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले में सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखेगी, जिससे चोरी गई कचरा गाड़ी के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित