भरतपुर , जून 04 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के मानटाउन थाने में नगर परिषद की गैराज प्रभारी संतोष मीणा के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कराया गया है।
यह मामला नगर परिषद आयुक्त चन्द्रकला वर्मा द्वारा दर्ज कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दर्ज मामले में संतोष मीणा पर कार्यालय दस्तावेजों में छेड़छाड़ करके कर्मचारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर करने, सरकारी पत्रावलियों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को गायब करके सरकारी अभिलेखों के साथ अनियमितता बरतने के आरोप लगाए गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब दस्तावेजों की जांच करके आरोपों की सत्यता का पता लगाने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित