रुद्रपुर , मई 26 -- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले की गढ़ी नेगी नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान आगामी नौ जून को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 27 एवं 29 मई को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न पांच बजे तक जमा किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 मई को होगी, जबकि 31 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। आगामी 01 जून को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मतदान नौ जून को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। जबकि मतगणना 11 जून को संपन्न की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया उप जिलाधिकारी कार्यालय काशीपुर में होगी जबकि मतगणना नवीन फल मंडी समिति परिसर काशीपुर में संपन्न कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित