बारां , अगस्त 24 -- राजस्थान में बारां जिले में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को यहां एक मैरिज रिसोर्टमें आयोजित हुई।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावमें जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने चुनावी तैयारियों की जानकारी लेने के साथ ही विभिन्न पदाधिकारियों से निजी तौर पर चर्चा करके स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों और चुनावी रणनीति पर जानकारी ली।
श्री पटेल ने कहा कि भाजपा विचार आधारित संगठन है और कार्यकर्ता आमजन के बीच रहकर जनसेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को निजी हितों से ऊपर उठकर संगठन को प्राथमिकता देते हुए पूरी ताकत के साथ जुटना होगा। संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम को जीत में बदलने के लिए बूथ स्तर तक प्रभावी जनसंपर्क करना होगा। राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटा संभाग प्रभारी अलका मुंदड़ा, निकाय चुनाव प्रभारी मेघराजसिंह लोहिया एवं सह प्रभारी अजीत मेहता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित