भरतपुर , सितम्बर 06 -- राजस्थान में भरतपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन सूत्रों ने रविवार को बताया कि नगर निगम भरतपुर और नगरपालिका रूपवास एवं भुसावर में प्रथम चरण का मतदान बुधवार, नौ सितम्बर को होगा, जबकि नगरपालिका नदबई, वैर, बयाना एवं उच्चैन में द्वितीय चरण का मतदान 11 सितम्बर को निर्धारित किया गया है।

आदेश के अनुसार प्रथम चरण के मतदान दिवस नौ सितम्बर और द्वितीय चरण के मतदान दिवस 11 सितम्बर को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पुनर्मतदान की स्थिति में संबंधित मतदान क्षेत्र में पुनर्मतदान के दिन भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित