अलवर , अगस्त 23 -- राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा नगरपालिका के वार्ड 19 के निवासियों ने नगरपालिका के आगामी चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
बैठक में बहिष्कार समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि आगामी नगरीय चुनाव में नौगांवा के वार्ड पार्षदो के लिए निकाली गई लाटरी में वार्ड 19 में अनुसूचित जाति (एससी) की सीट आरक्षित की गई हैं। वार्ड 19 में कुल 345 मतदाता है लेकिन एक भी मतदाता एससी का नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस सीट पर आरक्षण को लेकर सभी मतदाताओ में भारी आक्रोश व्याप्त है। वार्ड 19 के सभी मतदाताओं ने एकमत होकर निर्णय लिया कि जब तक प्रशासन द्वारा हमारे वार्ड की सीट के लिए सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की सीट आरक्षित नही की जाती, तब तक चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित