मैहर , अक्टूबर 12 -- मध्यप्रदेश में मैहर जिले के सोनवारी गांव में धारदार हथियार से गला काटकर एक किसान की हत्या कर दी गई। वारदात रविवार रात खेत में बने मकान में हुई, जहां आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मैहर थाना क्षेत्र के सोनवारी गांव में बदमाशों ने मकान के बरामदे में सो रहे किसान रज्जन पटेल पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। बचाव के लिए आए परिजनों के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। हमले में किसान की बुजुर्ग मां, पत्नी और बेटा घायल हो गए। बताया गया है कि बदमाश मकान में रखी एक पेटी भी ले गए, जिसमें सोने-चांदी के कुछ आभूषण और नकदी रखी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित