देवरिया, अप्रैल 02 -- उत्तर प्रदेश में नकली नोट खपाने वाले गैंग के पर्दाफाश के बाद समाजवादी पार्टी(सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधायक शलभ मणि ने एक दूसरे पर आराेप लगाने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

नकली नोट को खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इस मामले में गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से करीब एक लाख 18 हजार रुपये के नकली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर सहित कई सामानों को बरामद किया था। नकली नोटों के इस सनसनीखेज मामले के खुलासे के बाद भाजपा और सपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित