अलवर , मई 08 -- राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकबजनी के मामले का खुलासा करते हुए डोडिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
बानसूर के पुलिस उपाधीक्षक मेघा गोयल ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र में नकबजनी की लगातार घटनाएं सामने आ रही थीं, जिसको लेकर थाना प्रभारी रोहिताश कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल का गठन किया गया। पुलिस दल ने जांच के बाद घाटा मार्ग पर दबिश देकर डोडिया गिरोह के राकेश बावरिया, भीमसिंह बावरिया और हरिकेश बावरिया को गिरफ्तार करके उनसे नकबजनी में प्रयुक्त उपरकण और बिना नंबर की मोटर साइकिलें बरामद की हैं।
उन्होंने बताया कि गिरोह के लोग रात के समय मकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। 21 अप्रैल को विजयपुरा में रामस्वरूप जाट के मकान का पीछे से जंगला तोड़कर चांदी की कड़ी, सोने का ताबीज और 25 हजार रुपए नगद और पांच किलो घी चोरी कर ले गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित