दरभंगा, अप्रैल 30 -- बिहार में दरभंगा के सांसद और लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरूवार को कहा कि राज्य में 11 नया क्षेत्रीय ग्रीन सिटी बनाए जाने का निर्णय बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि इन 11 शहरों में दरभंगा में मिथिला ग्रीन सिटी के नाम से नए शहर के निर्माण से दरभंगा के विकास की चर्चा न केवल देश बल्कि वैश्विक मंच पर भी यहां की प्रतिष्ठा स्थापित होगी तथा दरभंगा की पहचान का एक नया आयाम स्थापित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित