पटना , सितंबर 13 -- न्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम के तहत नई तकनीक की जानकारी लेने के लिए अधिकारियों और वैज्ञानिकों की 40 सदस्यीय टीम तीन दिवसीय भ्रमण पर रविवार को पूणे के लिए रवाना हो गई। इस टीम में गन्ना उद्योग विभाग और राज्य में संचालित चीनी मिलों के अधिकारी एवं वैज्ञानिक शामिल है। गन्ना उद्योग विभाग के वरीय अधिकारियों ने इस टीम को विदा किया।
गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम के तहत विभागीय अधिकारियों, वैज्ञानिकों और चीनी मिल के प्रतिनिधियों की 40 सदस्यीय टीम 'एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए वसंतदाता शुगर इंस्टीच्यूट पुणे जाएगी।
यह टीम 15 से 17 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय भ्रमण पर रहेगी और वहां गन्ना खेती की नई तकनीक की जानकारी लेगी। उसके बाद यह टीम सहकारिता विभाग के माध्यम से संचालित चीनी मिलें कैसे काम करती है उसकी जानकारी लेगी। इसके साथ ही टिश्यू कल्चर, गन्ना की खेती में आधुनिक यंत्रों का प्रयोग, गन्ना में होने वाली बिमारियां और गन्ना को नुकसान पहुंचाने वाले कीटाणुओं को पहचानने सहित गन्ना से जुड़े अन्य कार्यों के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करेगी।
इस संबंध में ईख आयुक्त ने बताया कि अधिकारियों और वैज्ञानिकों के स्तर से पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त करने से बिहार में गन्ना की खेती में इसका लाभ किसानों को मिलेगा और बेहतर गन्ना की खेती करने में मदद मिलेगी।
गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कियह टीम पुणे जाकर नई तकनीक की जानकारी लेगी। उसका लाभ राज्य के किसानों को मिलेगा। कम लागत में गन्ना की खेती बेहतर हो और किसानों को अधिक से अधिक लाभ हो इस दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित