भरतपुर , अगस्त 15 -- राजस्थान में करौली जिला मुख्यालय पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण करते समय राष्ट्रीय ध्वज पोल से नीचे गिर जाने से समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी , हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह व्यवधान उस समय हुआ जब जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ध्वजारोहण कर रहे थे, तभी तिरंगे की गांठ नहीं खुली। डोरी खींचने पर झटके से तिरंगा डोरी सहित पोल से टूटकर नीचे आ गिरा।
स्थिति को संभालने के लिए एक पुलिसकर्मी को पोल पर चढ़ाया गया, जिसने डोरी को व्यवस्थित किया। इससे पहले मंच पर तिरंगे की गांठ खोली गयी और फिर पूरी प्रक्रिया दोबारा अपनायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित