भरतपुर , जुलाई 26 -- राजस्थान में धौलपुर जिले में जयपुर डिस्कॉम ने 100 बिजली चोरों पर 25 लाख रुपये का जुर्माना किया है।
डिस्कॉम सूत्रों ने रविवार को बताया कि डिस्कॉम के 10 से अधिक दलों ने शनिवार देर रात बाड़ी, सरमथुरा, बसेड़ी, धौलपुर, सैंपऊ, राजाखेड़ा और मनिया जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया और अवैध जम्पर लगाकर बिजली चोरी करने और विद्युत तंत्र के साथ छेड़छाड़ करने के 100 मामलों को पकड़ा।
सूत्रों ने बताया कि जुर्माना जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा। डिस्कॉम ने उन उपभोक्ताओं की सूची भी तैयार की है जिनकी मासिक बिजली खपत 100 यूनिट से कम होने के बाद भी उनके घरों में एयर कंडीशनर का उपयोग हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित