भरतपुर , अप्रैल 25 -- राजस्थान में धौलपुर जिले में बढ़ते तापमान और लू की आशंका के मद्देनजर सभी विद्यालयों का समय बदला गया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी. ने कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के समय में 25 अप्रैल से शैक्षणिक सत्र के अंत तक कक्षाएं सुबह साढ़े सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किये हैं।
सूत्रों ने बताया कि कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों और विद्यालय के समस्त स्टाफ के लिए समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिला प्रशासन ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित