भरतपुर , सितंबर 05 -- राजस्थान में धौलपुर जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते पार्वती बांध में पानी की आवक बढ़ने से शनिवार शाम को दो द्वार दो फुट खोलकर करीब 2200 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई।

जल संसाधन विभाग के सूत्रों ने बताया कि पार्वती बांध का कुल जलस्तर 223.41 मीटर तय है। अभी बांध का जलस्तर 222.95 मीटर दर्ज किया गया है। भराव क्षेत्र में बारिश के चलते बांध में लगातार पानी आ रहा है।

सूत्रों ने बताया कि पार्वती नदी में पानी छोड़े जाने के कारण नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। विभाग बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर रख रहा है। जरूरत पड़ने पर आगे पानी की निकासी में बदलाव किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित