भरतपुर , सितम्बर 25 -- राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने गहन दबाव का असर शुक्रवार को राजस्थान के धौलपुर जिले में मौसम के अचानक पलटा खाने के तौर पर नजर आया।
सुबह से ही आसमान में छाये घने बादल के बीच तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट के साथ दोपहर बाद जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।
लंबे समय से उमस और तेज गर्मी झेल रहे लोगों को इस बदलाव से राहत मिली। आसमान में बादल छाये रहने से बारिश की उम्मीद भी बनी हुई है। जिले में हालांकि कहीं भी तेज बारिश होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित