भरतपुर , अप्रैल 18 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके देश के बिभिन्न राज्यों के साथ ही विदेश में बैठे लोगों के साथ साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने शनिवार को बताया कि विशेष अभियान "ऑपरेशन साइबर शील्ड" एवं "म्यूल हंटर" के तहत गिरफ्तार आरोपी अनिल मीना (20) और सतेन्द्र मीना (20) से चार मोबाइल फोन मय विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि मोबाइल फोनों की प्राथमिक जांच में आरोपियों के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से संपर्क के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके संगठित साइबर गिरोह से जुड़े होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। आरोपी स्वयं को महिला/एस्कॉर्ट सेवा प्रदाता बताकर वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील सामग्री साझा करते थे एवं उसके बाद पीड़ितों को ब्लैकमेल करके पैसों की मांग करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित