भरतपुर , सितम्बर 23 -- राजस्थान में धौलपुर के दिहौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में वारदात करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि घेराबंदी के दौरान बुलट मोटरसाईकिल से भागते समय मोटर साइकिल गिर गई इससे बदमाश घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल धौलपुर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित