भरतपुर , मार्च 26 -- राजस्थान में धौलपुर जिले में आगामी दिनों में रामनवमी, महावीर जयंती, हनुमान जयंती एवं अम्बेडकर जयंती के मद्देनजर कस्बों और शहर में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करके मुख्य बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों, पुलिस थानों के एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाड़ी में फ्लैगमार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि पैदल मार्च का उद्देश्य आगामी त्यौहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने, असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देने के साथ नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराना था।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित