भरतपुर , जुलाई 27 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के मचकुंड-लोंगपुर पहाड़ी मार्ग पर तेंदुए की मौजूदगी के चलते क्षेत्र में ग्रामीणों में दहशत फैल गयी है।
वन विभाग के सूत्रों ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए सोमवार को बताया कि तीर्थराज मचकुंड पर सैर कर रहे तीन युवकों द्वारा तेंदुए को सड़क पार करते हुए देखकर विभाग को सूचना दी। इस पर वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहां धोक के जंगल में माता तेंदुआ अपने शावकों के साथ मौजूद मिली।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास एक गाय का शिकार हुआ था। घटनास्थल पर खून के निशान मिलने से वन विभाग ने तेंदुए की सक्रियता की पुष्टि की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित