भरतपुर , अगस्त 18 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के बाड़ी के कोलुआ में भारी जलभराव से गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट जाने के बाद लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे गांव के करीब तीन फुट से अधिक पानी में घर जाने से पिछले कई दिनों से गांव का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। इससे एम्बुलेंस, स्कूल और जरूरी सेवायें ठप पड़ी हैं। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों की जान पर भी संकट मंडराता नजर आ रहा है।
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि हालात यह है कि गांव के सभी रास्तों के बन्द हो जाने से पैदा हुये इन हालातों को लेकर प्रशासन से गुहार लगायी जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर रास्ते खुलवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित