भरतपुर , अप्रैल 15 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के एक गांव में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने 225 किलोग्राम पनीर और 100 किलोग्राम मावा को नष्ट करवाया।

विभागीय सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उनके दल ने चोरपुरा मामुद्दीन गांव में स्थित पारस मिल्क फूड का निरीक्षण किया और वहां से पनीर और मावा के नमूने एकत्र किए। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए जाने पर मौके पर ही 225 किलो पनीर और 100 किलो मावा नष्ट करवाया।

सूत्रों ने बताया कि धौलपुर शहर में में बीकानेर मिष्ठान भंडार से भी मिठाई के नमूने लिए और प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया है। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ इस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित