भरतपुर , सितम्बर 13 -- राजस्थान में धौलपुर जिले में रविवार को दो अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में सागरपाड़ा में चंबल पुल के पास आगरा से ग्वालियर जा रहे तीन मोटर साइकिल सवारों को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे देव (20) की मौत हो गई। वहीं, कृष्णा (18) और कान्हा (23) घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य हादसे में सदर थाना क्षेत्र में चांदपुर गांव के पास सड़क पर एक जानवर आ जाने से निजी एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इससे चालक शंकर कश्यप की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एंबुलेंस में सवार दो वर्षीय बच्ची मधु और उसके पिता दशरथ (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दशरथ अपनी दो वर्षीय बेटी मधु को इलाज के लिए एंबुलेंस से जयपुर लेकर जा रहा था। बच्ची को धौलपुर के निजी अस्पताल से जयपुर भेजा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित