नयी दिल्ली , मई 04 -- स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मुकाबले के लिए चेन्नई सपुर किंग्स की टीम के साथ नई दिल्ली नहीं आये हैं। पूर्व कप्तान धोनी चेन्नई में ही रुक गए हैं, जहां वे अपनी पिंडली की चोट के लिए रिहैबिलिटेशन (इलाज) करवा रहे हैं।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि धोनी आगामी मैच के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी के अधिकारियों ने इस सीज़न में उनके कोई मैच खेलने की संभावना से इनकार नहीं किया है। टीम के एक सीनियर अधिकारी ने क्रिकब्ज को बताया, "उन्हें किसी न किसी स्टेज पर उपलब्ध होना चाहिए।"चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन में अभी पांच मैच और बाकी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगी, जिसके बाद 15 मई को लखनऊ में ऋषभ पंत की टीम के खिलाफ वापसी का मैच होगा। इसके बाद वे 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेंगे, और फिर 21 मई को इस सीजन के अपने आखिरी लीग मैच के लिए अहमदाबाद जाकर गुजरात टाइटन्स का सामना करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित