उमरिया , मई 18 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में सात वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने बताया कि उमरिया कोतवाली में वर्ष 2019 में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 470, 471 और 34 के तहत दर्ज मामले में आरोपी राकेश सिंह उर्फ चूतर सिंह निवासी जैसलमेर, राजस्थान की तलाश की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचकर फरार चल रहा था तथा उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। कोतवाली पुलिस ने भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित