भरतपुर , अप्रैल 07 -- राजस्थान के भरतपुर में लाखों रुपयों की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रही पश्चिम मुम्बई निवासी एक महिला को शहर की थाना मथुरागेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

धोखाधड़ी के इस मामले में गिरफ्तार महिला के पति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस लाइन भरतपुर में तैनात कांस्टेबल गुलाब सिंह ने आठ जनवरी 2025 को चार लाख रुपये हड़पने का मामला आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया था जिसमे ज्योति आर्च डी 602 एसवी रोड कान्दीवली पश्चिम,मुम्बई पश्चिम निवासी उत्तमचंद भंसाली व उसकी पत्नी 50 वर्षीया निर्मला उत्तम भंसाली उर्फ निशा भंसाली को नामजद किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित