सीतापुर , अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में विधानसभा का कूट रचित फर्जी पास लगाकर, ठगी एवं धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को रविवार दिन में नगर कोतवाली पुलिस ने गंगाधर मिश्रा कॉलोनी मोड़ से महिंद्रा थार गाड़ी के साथगिरफ्तार किया।

इनके ऊपर ठगी एवं धोखाधड़ी के लगभगदो दर्जन मामले पंजीकृत है। पुलिस उनकी काफी समय से तलाश कर रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से महिंद्रा थार गाड़ी, उत्तर प्रदेश विधानसभा विधायक फर्जी पास, तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस क्षेत्र अधिकारी नगर कपूर कुमार ने इस संबंध में बताया कि तीनों अभियुक्त लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर और प्रभाव में लेकर उनके बैंक खाता ,एटीएम एवं पासबुक प्राप्त कर वित्तीय धोखाधड़ी एवं ठगी करते थे। पुलिस ने आज आयुष यादव निवासी थाना खैराबाद, शौर्य कनौजिया निवासी सदर बाजार, आयुष यादव पुत्र संजीत सिंह यादव निवासी रोटी गोदाम, सीतापुर के पास से कूट रचित पास, धोखाधड़ी में प्रयुक्त महिंद्रा थार गाड़ी, तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करके जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित