आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 03 -- भारत के नीरज चौहान ने शनिवार को एशियाई खेल 2026 में व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराकर कांस्य पदक जीता।
आज यहां नीरज चौहान ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व कांस्य पदक मुकाबले में अपने ही देश के धीरज बोम्मादेवरा को 6-4 से हराकर पोडियम पर अपनी जगह पक्की की। तीसरे सेट के बाद धीरज 4-2 से आगे थे, लेकिन नीरज ने चौथा सेट 30-28 से जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद उन्होंने निर्णायक सेट 29-28 से जीतकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित