पटना , सितंबर 28 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा शासित राज्यों में कथित अतिक्रमण के नाम पर मस्जिदों, मदरसों और मजारों पर हो रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों का समाधान बुलडोजर से नहीं, बल्कि संविधान, कानून और न्यायिक प्रक्रिया के तहत होना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित