टिहरी , मई 2 -- उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जनपद टिहरी पुलिस को बड़ी मजबूती मिली है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त 6 बुलेट मोटरसाइकिलों और एक कंपनी के सीएसआर फंड से मिली 5 अतिरिक्त बाइकों को आज मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के भद्राकाली पुलिस चौकी से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा मार्ग पर तैनाती के लिए रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित