पौड़ी , अक्टूबर, 17 -- त्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शनिवार को संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड रिखणीखाल के कोटड़ीसैंण में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्राप्त सभी 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

शिविर में कृषि विभाग की ओर से किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए गए। वहीं, एक कृषक को चेक, एक लाभार्थी को महालक्ष्मी किट और दूसरे लाभार्थी को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत धनराशि का चेक प्रदान किया गया। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित