चम्पावत , अक्टूबर 17 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चम्पाव के दौरे पर आयेंगे। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दौरे का कार्यक्रम साझा किया।

डीएम के अनुसार मुख्यमंत्री कल दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां वह जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात वह नवनिर्मित नागार्जुन पार्क का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री होटल न्यू तिवारी में जनप्रतिनिधियों से भेंट-वार्ता करेंगे। इसके बाद वह बनबसा के लिए रवाना होंगे तथा पाटनी तिराहा पर 'रन फॉर नशा मुक्ति अभियान' का शुभारंभ करेंगे और सीएसआर के तहत टाटा योद्धा वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यहीं पर श्री हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे और सुंदरकांड पाठ में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री शाम के समय मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट आदि निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार व खेल किट वितरित करेंगे। वह रात्रि विश्राम खटीमा नगला तराई में अपने निजी आवास पर ठहरेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित