देहरादून , अक्टूबर 20 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी के साथ मंगलवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर अपने आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्र का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान की प्रेरणा देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित