गुप्तकाशी/देहरादून , फरवरी 21 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी में बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ कार्यकर्ता अटल बाजपेई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने गुप्तकाशी स्थित उनके आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्रीनिवास पोस्ती का जीवन तीर्थ परंपराओं के संरक्षण एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। उनका सेवाभाव, आस्था और सादगी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसकी स्मृतियाँ सदैव जीवित रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित