देहरादून , अप्रैल 18 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार रात अपने शासकीय आवास पर 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना और इसके बाद इस मुद्दे पर कांग्रेस की भर्त्सना की।
श्री धामी ने कहा कि सदन में इस महत्वपूर्ण विधेयक के गिरने के बाद जिस प्रकार कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा मेजें थपथपाकर जश्न मनाया गया, वह उनकी संवेदनहीनता और बेशर्मी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश की मातृ शक्ति इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगी। निश्चित ही आने वाले समय में देश की महिलाएं इस अन्याय का लोकतांत्रिक तरीके से उत्तर देंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित