चम्पावत , मार्च 10 -- उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री पुषकर सिंह धामी के निर्देश पर चम्पावत जिले के तीन राजकीय विद्यालयों को अपनी भूमि आवंटित की गई है। इस निर्णय से विद्यालयों के बुनियादी ढांचे के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
जारी शासनादेश के अनुसार तहसील के अंतर्गत तीन विद्यालयों के परिसरों के लिए राज्य सरकार की भूमि को विद्यालयी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित कर दिया गया है। इसके तहत राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परेवा को 0.100 हेक्टेयर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आमलिंग (परेवा) को 0.060 हेक्टेयर तथा ग्राम चौड़ापिता स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय गागरी को 0.020 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। यह हस्तांतरण लोक प्रयोजन के दृष्टिगत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित