हरिद्वार , सितंबर 16 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बुधवार को जन्मदिन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने श्री महाराजा अग्रसेन घाट पर मां गंगा का विधिवत पूजन एवं दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने मां गंगा से मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। गंगा पूजन के दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की गई।

श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा उत्तराखंड को प्रगति के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मेयर नगर निगम हरिद्वार किरन जैसल, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला भाजपा महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार अरोड़ा, दीपांशु विद्यार्थी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित